होर्मुज संकट के बीच नई पहल, ईरान ने ओमान के साथ नए समुद्री मार्ग का किया ऐलान
मध्य पूर्व के सबसे संवेदनशील समुद्री क्षेत्रों में शामिल होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक पहल सामने आई है। ईरान ने खुलासा किया है कि ओमान के साथ नए समुद्री मार्ग को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। हालांकि, तेहरान ने साफ कर दिया है कि इस संभावित समझौते का मतलब यह नहीं है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा पूरी तरह खोल दिया जाएगा। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि प्रस्तावित नया मार्ग दोनों देशों की संप्रभुता, सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। ईरान…
