सीबीआई पूछताछ के बाद राजबीर घुम्मण का आरोप- चुनाव करीब आते ही तेज हुई कार्रवाई, मान सरकार को बदनाम करने की कोशिश
मुख्यमंत्री के ओएसडी से साढ़े चार घंटे तक हुई पूछताछ, करीब 100 सवाल पूछे जाने का दावा; 31 अक्टूबर को फिर जांच एजेंसी के सामने होंगे पेश पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) राजबीर सिंह घुम्मण ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की पूछताछ के बाद केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि उनसे साढ़े चार घंटे तक पूछताछ की गई और इस दौरान करीब 100 सवाल पूछे गए। घुम्मण के मुताबिक, पूछे गए अधिकतर सवाल पहले की पूछताछ में भी सामने…
