नशे के खिलाफ मुहिम पर सियासी टकराव, भाजपा युवा मोर्चा ने आप के विरोध पर उठाए सवाल
पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही राजनीतिक गतिविधियों के बीच भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी टकराव बढ़ता नजर आ रहा है। भाजपा की ओर से निकाली जा रही ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे दिखाकर किए जा रहे विरोध पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनुज खोसला ने प्रतिक्रिया दी है। खोसला ने कहा कि नशे का मुद्दा किसी एक राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पंजाब के हजारों परिवारों से जुड़ा गंभीर सामाजिक संकट है। उनके अनुसार, ऐसे मुद्दे पर राजनीतिक विरोध…
