लोंगोवाल में 20 अगस्त को आमने-सामने होंगे अकाली धड़े….? एक ही अनाज मंडी में कार्यक्रमों की मंजूरी से बढ़ा तनाव
संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की 41वीं बरसी के अवसर पर 20 अगस्त को लोंगोवाल में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अकाली दल के दो धड़ों के बीच विवाद गहरा गया है। दोनों पक्षों को एक ही अनाज मंडी में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मिलने के बाद इलाके का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शिरोमणि अकाली दल बादल ने प्रशासन के फैसले पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि पार्टी ने कार्यक्रम के लिए कई महीने पहले प्रक्रिया पूरी कर अनुमति हासिल की थी, इसके बावजूद उसी स्थान पर दूसरे अकाली धड़े को भी कार्यक्रम करने की मंजूरी दे…
