दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर पंजाब में सियासी घमासान, धालीवाल ने कांग्रेस हाईकमान से कार्रवाई की मांग की

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के एक कथित बयान को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। धालीवाल ने आरोप लगाया कि हुड्डा ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े सज्जन कुमार को अपना रोल मॉडल बताते हुए उन्हें अच्छा इंसान कहा है। धालीवाल ने इस बयान को बेहद आपत्तिजनक और सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला बताया। धालीवाल ने कहा कि 1984 के नरसंहार का दर्द सिख समुदाय के लिए आज भी बेहद संवेदनशील मुद्दा है। ऐसे में उस दौर से जुड़े…

सतौज से सत्ता के शिखर तक: भगवंत मान के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री 30 अगस्त को होगी रिलीज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के जीवन और उनके राजनीतिक सफर पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। ‘सतौज से संसद तक’ नाम से तैयार की गई इस डॉक्यूमेंट्री में उनके गांव सतौज से लेकर संसद और फिर पंजाब के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचने की कहानी को दिखाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस डॉक्यूमेंट्री के बारे में जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह डॉक्यूमेंट्री 30 अगस्त को शाम 7 बजे डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित की जाएगी। उन्होंने इसके कुछ वीडियो…

पंजाब सरकार गांवों से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि पंजाब सरकार 5 सितंबर से 29 नवंबर तक ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे संस्करण का आयोजन करेगी, जिसमें सभी आयु वर्गों के 10 लाख से अधिक प्रतिभागियों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। पंजाब की खेल संस्कृति को पुनर्जीवित करने और युवाओं की ऊर्जा को खेलों की ओर लगाने के उद्देश्य से आयोजित यह विशाल खेल महोत्सव बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा और पटियाला में समापन समारोह के साथ संपन्न होगा। वर्ष 2026 का यह संस्करण अब तक का सबसे…

पंजाब में धर्म की सियासत नहीं चलेगी, आपसी भाईचारा ही प्रदेश की पहचान: सांसद मालविंदर सिंह कंग

श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के सांसद मालविंदर सिंह कंग ने भारतीय जनता पार्टी पर पंजाब में सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की जनता ऐसी राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान हमेशा आपसी भाईचारे, सद्भावना, लोकतांत्रिक सोच और सभी धर्मों के सम्मान पर आधारित रही है। प्रदेश की जनता किसी भी राजनीतिक दल को समाज को धार्मिक आधार पर बांटने की कोशिश सफल नहीं होने देगी। खरड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के दौरे के दौरान पत्रकारों से…

मोहाली बनेगा पंजाब के टेक स्टार्टअप्स का नया ठिकाना, 29 करोड़ से शुरू होगा ‘न्यूरॉन 2.0’ इनक्यूबेशन हब

चंडीगढ़/मोहाली। पंजाब में तकनीक आधारित स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की है। सरकार ने मोहाली स्थित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के साथ साझेदारी करते हुए ‘स्टार्टअप पंजाब हब-न्यूरॉन 2.0’ स्थापित करने का फैसला किया है। करीब 29 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली यह अत्याधुनिक सुविधा विशेष रूप से साइबर सुरक्षा और उभरती तकनीकों पर काम करने वाले स्टार्टअप्स के लिए एक प्रमुख इनक्यूबेशन सेंटर के रूप में विकसित की जाएगी। इस परियोजना को लेकर उद्योग भवन में पंजाब सरकार और STPI के बीच औपचारिक समझौता…

मजीठिया के आरोपों पर सीएम मान के OSD घुम्मण का पलटवार, बोले- सबूत दो या सार्वजनिक माफी मांगो

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजवीर सिंह घुम्मण ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के आरोपों पर कड़ा जवाब देते हुए उन्हें सार्वजनिक रूप से अपने दावों के प्रमाण पेश करने की चुनौती दी है। घुम्मण ने कहा कि राजनीति में किसी व्यक्ति पर आरोप लगाना आसान है, लेकिन उन आरोपों को साबित करने के लिए ठोस साक्ष्य सामने रखना मुश्किल होता है। राजवीर सिंह घुम्मण ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मजीठिया को संबोधित करते हुए कहा कि…

पंजाब में कांग्रेस का ‘मिशन 117’ शुरू, हर विधानसभा क्षेत्र में दस्तक देगी यूथ कांग्रेस

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होने लगी हैं। सभी प्रमुख दल अपने संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुटे हैं। इसी कड़ी में पंजाब यूथ कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का ऐलान किया है। युवा कांग्रेस की ओर से ‘हर घर झंडा, हर घर पंजा’ अभियान शुरू किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य इस अभियान के जरिए कांग्रेस की युवा इकाई को घर-घर तक पहुंचाना और बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़ना है। पंजाब यूथ कांग्रेस के…

पंजाब में मिशन-2027 को धार देगी कांग्रेस, सितंबर में राहुल गांधी संभालेंगे मोर्चा; गुटबाजी खत्म करने पर रहेगा जोर

चंडीगढ़। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। सत्तारूढ़ दल के साथ-साथ विपक्षी पार्टियां भी संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी प्रदेश में अपने चुनावी अभियान को गति देने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी सितंबर से राज्य में व्यापक स्तर पर अभियान शुरू करने की योजना बना रही है और इस अभियान की कमान पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी संभाल सकते हैं। कांग्रेस के सामने इस समय सबसे बड़ी चुनौती…

फाजिल्का के किसानों को बड़ी राहत, 412 एकड़ जलभराव वाली जमीन फिर बनी खेती योग्य

फाजिल्का जिले में वर्षों से जलभराव की समस्या से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिली है। खुइयां सरवर गांव में सब-सरफेस ड्रेनेज सिस्टम के दो प्रोजेक्ट पूरे होने के बाद 412 एकड़ ऐसी जमीन को दोबारा खेती के योग्य बनाया गया है, जिस पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण खेती करना मुश्किल हो गया था। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 7.78 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने खुइयां सरवर और नाकेरिया गांवों का दौरा कर ड्रेनेज परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात की तथा जलभराव…

खन्ना में पावर इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा नया दम, 55 लाख से 66 केवी ग्रिड अपग्रेड; 35 नए ट्रांसफॉर्मर भी लगेंगे

पंजाब के खन्ना शहर और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में करीब 55 लाख रुपये की लागत से 66 केवी ग्रिड के आधुनिकीकरण कार्यों का उद्घाटन किया। ग्रिड में नए तकनीकी उपकरण लगाए जाने के बाद बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता, वोल्टेज और सिस्टम की विश्वसनीयता में सुधार आने की उम्मीद है। सरकार की ओर से शहर में बढ़ती बिजली की मांग को देखते हुए वितरण नेटवर्क को मजबूत करने पर भी काम किया जा रहा है।…

जंडियाला गुरु के 52 गांवों को विकास की सौगात, 5 करोड़ की राशि से बदलेगी ग्रामीण सुविधाओं की तस्वीर

पंजाब सरकार ने विधानसभा हलका जंडियाला गुरु के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने ब्लॉक तरसिक्का की 52 ग्राम पंचायतों को ‘रंगला पंजाब योजना’ के तहत कुल 5 करोड़ रुपये की विकास राशि के चेक वितरित किए। इस वित्तीय सहायता से गांवों में स्थानीय जरूरतों के अनुसार बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों के लिए कई जनसुविधाएं विकसित की जाएंगी। ग्रामीण विकास से जुड़े इन कार्यों में गलियों के निर्माण से लेकर जल निकासी, स्वच्छता, खेल सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक स्थलों के…

दिल्ली में कांग्रेस की बड़ी बैठक से चन्नी की दूरी, पंजाब की सियासत में फिर उठे सवाल

कांग्रेस कार्यसमिति की बुधवार को दिल्ली में होने वाली अहम बैठक में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता चरणजीत सिंह चन्नी शामिल नहीं होंगे। चन्नी कार्यसमिति के सदस्य हैं और ऐसे समय में जब कांग्रेस संगठन से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन करने जा रही है, उनकी गैरमौजूदगी को लेकर पंजाब की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, सामने आई जानकारी के मुताबिक चन्नी ने बैठक में शामिल न हो पाने के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। जानकारी के अनुसार, चरणजीत सिंह चन्नी इन दिनों पंजाब विश्वविद्यालय से…

ईडी की कार्रवाई पर मान का पलटवार, बोले- चुनावी मौसम में विपक्ष को निशाना बनाना लोकतंत्र के लिए खतरा

पंजाब की राजनीति में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की हालिया कार्रवाई को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उनका आरोप है कि चुनाव नजदीक आने पर विपक्षी दलों और उनके प्रमुख नेताओं पर जांच एजेंसियों के जरिए दबाव बढ़ाया जाता है। दूसरी तरफ, ED की ओर से पंजाब पुलिस को भेजे गए पत्र में कुछ व्यक्तियों की भूमिका और कथित वित्तीय लेनदेन को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले ने इसलिए भी राजनीतिक महत्व हासिल…

पंजाब में भाजपा की चुनावी बिसात संभालेंगे सतीश पूनिया, हरियाणा की रणनीति से 117 सीटों पर संगठन मजबूत करने की तैयारी

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को नई धार देने के लिए राजस्थान के वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश पूनिया को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा के इस फैसले को केवल एक संगठनात्मक नियुक्ति के तौर पर नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसे पंजाब में पार्टी की चुनावी रणनीति को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बड़ी कवायद माना जा रहा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी जीत में संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूनिया अब पंजाब में पार्टी के सामने मौजूद राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की जिम्मेदारी…

रावी-उज के कहर से अजनाला को स्थायी राहत की मांग, धालीवाल ने राज्यपाल से केंद्र तक मुद्दा पहुंचाने की अपील की

अजनाला विधानसभा क्षेत्र में हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या को स्थायी रूप से खत्म करने और सीमावर्ती इलाके के विकास को गति देने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। धालीवाल के नेतृत्व में अजनाला क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, जिसमें इलाके के सरपंचों, चेयरमैनों और जिला परिषद सदस्यों समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने अजनाला के लोगों की लंबे समय से चली आ…

सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, साढ़े चार साल में 3.64 लाख बच्चों ने निजी स्कूल छोड़े: हरजोत बैंस

पंजाब के सरकारी स्कूलों में बीते साढ़े चार वर्षों के दौरान बुनियादी ढांचे से लेकर पढ़ाई के स्तर तक बड़े बदलाव का दावा करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने स्कूली शिक्षा को मजबूत करने के लिए करीब 2,300 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इन प्रयासों का असर विद्यार्थियों की संख्या, शैक्षणिक परिणामों और स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं के रूप में दिखाई दे रहा है। पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 से अब तक…

पंजाब में खेलों की अलख जगाने निकली ‘खेडां वतन पंजाब दियां-4’ की मशाल, पटियाला से फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना

पंजाब में खेलों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-4 का मशाल मार्च बुधवार को पटियाला से फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना हुआ। पटियाला में रात्रि विश्राम के बाद मशाल को रिंक हॉल, बारादरी से अगले पड़ाव के लिए रवाना किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं मीडिया प्रभारी बलतेज सिंह पन्नू मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ महज…

कांग्रेस को झटका, पंजाब में आप का कुनबा बढ़ा; कई पुराने नेता और स्थानीय चेहरे हुए शामिल

पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाते हुए कांग्रेस को एक और झटका दिया है। पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। आप में शामिल होने वाले नेताओं ने कांग्रेस में कथित तौर पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी और संगठन में सीमित अवसर मिलने का आरोप लगाते हुए नई राजनीतिक दिशा चुनने की बात कही। नए सदस्यों को आम आदमी पार्टी में शामिल कराने के दौरान पार्टी के वरिष्ठ…

पंजाब के गांवों तक पहुंचेगी नई बस सेवा, सितंबर तक PRTC के बेड़े में शामिल होंगी 100 नई मिडी बसें: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब के ग्रामीण इलाकों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और कदम उठाने का फैसला किया है। परिवहन विभाग की ओर से इस साल सितंबर के मध्य तक पीआरटीसी के बेड़े में 100 नई मिडी बसें शामिल की जाएंगी। इन बसों को ‘पीआरटीसी जूनियर’ के नाम से सेवा में उतारा जाएगा। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और कम यातायात वाले क्षेत्रों में भी लोगों को बेहतर, सुरक्षित और नियमित सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। पंजाब के परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह जानकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा…

गडकरी से मिले सांसद अमर सिंह, अंडरपास से एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी तक उठाई क्षेत्र की मांग

फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र में सड़क और परिवहन ढांचे को बेहतर बनाने की मांग को लेकर सांसद डॉ. अमर सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं और लंबे समय से उठाई जा रही स्थानीय मांगों को केंद्रीय मंत्री के सामने विस्तार से रखा। सांसद ने इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी देने और संबंधित प्रक्रियाओं में तेजी लाने का आग्रह किया। बैठक के दौरान डॉ. अमर सिंह ने सरहिंद-लुधियाना राष्ट्रीय राजमार्ग के नवीनीकरण की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके…