पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, 154 नए आम आदमी क्लीनिक शुरू; संख्या बढ़कर 1245 हुई
6.5 करोड़ से अधिक बार मरीजों ने लिया मुफ्त इलाज का लाभ, दवाइयों और जांच की सुविधा भी उपलब्ध; मोहल्लों और गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर सरकार का जोर पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों के लिए अधिक सुलभ बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने 154 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए हैं। इन क्लीनिकों के शुरू होने के साथ ही प्रदेश में इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,245 हो गई है। सरकार का उद्देश्य लोगों को उनके घर के नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि सामान्य…
