रवनीत बिट्टू की कथित टिप्पणी पर SC आयोग सख्त, संगरूर SSP से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की एक कथित जातिसूचक टिप्पणी को लेकर पंजाब में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विवाद गहराता जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है और संगरूर पुलिस प्रशासन से विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने मामले को संवेदनशील बताते हुए निष्पक्ष जांच कराने और निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब सार्वजनिक पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों की भाषा, आचरण और…
