वड़िंग के समर्थन में खुलकर आए कांग्रेस नेता, पंजाब में संगठनात्मक विवाद सुलझाने की कोशिश
चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनाव समिति के गठन के बाद उभरे असंतोष को शांत करने के लिए पार्टी नेतृत्व ने सक्रियता बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों से संगठन के भीतर चल रही बयानबाजी और गुटीय गतिविधियों के बीच अब कांग्रेस हाईकमान का पूरा ध्यान पार्टी को एकजुट रखने और चुनावी तैयारियों को प्रभावित होने से बचाने पर केंद्रित है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के समर्थन में कई वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता भी बढ़ी है, जबकि दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने समर्थकों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। पार्टी…
