अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयर स्ट्राइक से बवाल, तालिबान ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी; 35 मौतों का दावा

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तानी सेना की ओर से किए गए हवाई हमलों की कड़ी आलोचना की है। तालिबान प्रशासन का दावा है कि पाकिस्तान की कार्रवाई में बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। अफगान सरकार ने इसे निर्दोष लोगों को निशाना बनाने वाली कार्रवाई बताते हुए पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व को चेतावनी दी है। अफगान अधिकारियों के अनुसार, रविवार रात पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में हवाई हमले किए। इन हमलों में कम से…

पाकिस्तानी हमले में 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत, अफगानिस्तान ने नागरिकों को निशाना बनाने का लगाया आरोप

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चला आ रहा सीमा विवाद और सुरक्षा तनाव एक बार फिर गंभीर रूप लेता दिखाई दे रहा है। मंगलवार देर रात पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के कई सीमावर्ती क्षेत्रों में किए गए मिसाइल हमलों के बाद दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। अफगान तालिबान सरकार का कहना है कि इन हमलों में 13 नागरिकों की जान चली गई, जबकि पाकिस्तान ने दावा किया है कि कार्रवाई आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ की गई थी और इसमें 26 भारत समर्थित आतंकवादी मारे गए हैं। तालिबान प्रशासन के अनुसार पाकिस्तानी सेना…