शेफाली के बल्ले और दीप्ति की फिरकी ने दिलाया फाइनल का टिकट, बांग्लादेश को 40 रन से हराकर भारत की बड़ी जीत
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। दुबई में खेले गए पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 40 रन से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 109 रन ही बना सकी। भारत की इस जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का योगदान रहा। शेफाली वर्मा ने मुश्किल परिस्थितियों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर 64…
