26 जनवरी से पहले CM योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को लिखा पत्र, मथुरा से संभल तक का किया जिक्र |
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेश की जनता के नाम एक पत्र लिखकर राज्य में हुए व्यापक बदलावों, विकास की दिशा और भविष्य के संकल्पों को साझा किया. सीएम योगी ने \\\\\\\’योगी की पाती\\\\\\\’ शीर्षक से लिखे गए इस पत्र में उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य की छवि से निकालकर देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनाने की यात्रा का उल्लेख किया. मुख्यमंत्री ने पत्र की शुरुआत प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि असीम संभावनाओं वाला हमारा प्रदेश संघर्ष और नीतिगत उदासीनता की बेड़ियों को तोड़ते हुए बीमारू राज्य से भारत के विकास का ग्रोथ इंजन बन…
