युवाओं में तेजी से बढ़ रही विटामिन-डी की कमी, धूप से दूरी और खराब डाइट बन रही बड़ी वजह

आज के समय में सेहत को लेकर जागरूकता बढ़ी है, लेकिन इसके बावजूद शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। खासतौर पर युवाओं और कम उम्र के लोगों में विटामिन और मिनरल्स की कमी के मामले लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। इन्हीं में विटामिन-डी की कमी भी शामिल है। आमतौर पर लोग इसे सिर्फ हड्डियों की मजबूती से जोड़कर देखते हैं, लेकिन शरीर में इसकी भूमिका इससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। विटामिन-डी शरीर में कैल्शियम के बेहतर अवशोषण में मदद करता है। कैल्शियम और विटामिन-डी दोनों मिलकर हड्डियों और दांतों को…

सुबह की रोशनी से लेकर शाम की किरणों तक, शरीर पर पड़ता है गहरा असर, सिर्फ विटामिन D के लिए नहीं जरूरी है सूरज

सुबह आंख खुलने के बाद सबसे पहले मोबाइल देखना आज ज्यादातर लोगों की आदत बन चुकी है। कई लोग बिस्तर से उठते ही सोशल मीडिया, मैसेज या न्यूज स्क्रॉल करने लगते हैं और दिन की शुरुआत कमरे के अंदर ही हो जाती है। इसी तरह शाम को भी लोग घर, ऑफिस या स्क्रीन के सामने समय बिताते रहते हैं। देखने में यह सामान्य दिनचर्या लग सकती है, लेकिन हमारे शरीर की प्राकृतिक व्यवस्था के लिए रोशनी का इससे कहीं ज्यादा महत्व है। अक्सर जब धूप की बात होती है तो सीधे विटामिन D का नाम सामने आता है। यह सच…

महिलाओं की हड्डियों को कमजोर कर रही कैल्शियम की कमी, डाइट में इन चीजों को शामिल कर मजबूत बनाएं शरीर

कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह सिर्फ हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने का काम नहीं करता, बल्कि मांसपेशियों की कार्यक्षमता, नसों के सही संचालन और शरीर की कई अहम प्रक्रियाओं में भी इसकी बड़ी भूमिका होती है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में महिलाएं कैल्शियम की कमी से जूझ रही हैं। कई बार इसके लक्षण शुरुआत में नजर नहीं आते और धीरे-धीरे यह समस्या हड्डियों को कमजोर करने लगती है। इसी वजह से कैल्शियम की कमी को महिलाओं के लिए एक तरह का ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है। महिलाओं में कैल्शियम…