चोरी की बड़ी वारदात, निगम कर्मचारी की स्कॉर्पियो से लाखों का माल उड़ा

चोरी की बड़ी वारदात, निगम कर्मचारी की स्कॉर्पियो से लाखों का माल उड़ा

लुधियाना के सराभा नगर इलाके में स्थित किप्स मार्केट में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने नगर निगम के एक कर्मचारी की स्कॉर्पियो गाड़ी का शीशा तोड़कर भीतर से लाखों के गहने, नगदी और एक लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी कर लिया।पीड़ित कर्मचारी ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी मार्केट की पार्किंग में खड़ी की थी और वह किसी काम से गया था। इसी बीच बाइक सवार शातिर चोरों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर भीतर से सामान चोरी कर लिया।पुलिस ने बताया कि चोरी की इस वारदात की जांच शुरू कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। (photo source: punjab kesari)