लुधियाना की फाइनल मतदाता सूची जारी, 3.39 लाख नाम हटे; अब जिले में 23.44 लाख वोटर
एसआईआर-2026 के तहत तैयार सूची में 12.16 लाख पुरुष और 11.27 लाख महिला मतदाता शामिल, जिले में बनाए गए 3,031 मतदान केंद्र लुधियाना। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। जिला प्रशासन के अनुसार, नई सूची में कुल 23,44,070 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू होने से पहले जिले में मतदाताओं की संख्या 26,83,999 थी। इस प्रक्रिया के दौरान कुल 3,39,929 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से जारी अंतिम सूची एक अक्टूबर 2026 की योग्यता तिथि के…
