Yash की मोस्ट-अवेटेड फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups को लेकर दर्शकों की बेचैनी अब और बढ़ने वाली है। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का टीज़र 20 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। खास बात ये है कि मेकर्स इसे सुबह 9:35 बजे दर्शकों के सामने पेश करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर Geetu Mohandas कर रही हैं। ‘टॉक्सिक’ एक भव्य पीरियड-गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें यश के साथ कई बड़ी अभिनेत्रियां अहम किरदारों में नजर आएंगी, जैसे Kiara Advani, Nayanthara, Huma Qureshi, Tara Sutaria और Rukmini Vasanth।
फिल्म को KVN Productions और Monster Mind Creations के बैनर तले बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इसका बजट करीब 600 करोड़ रुपये है। ‘टॉक्सिक’ को कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और अंग्रेज़ी—छह भाषाओं में एक साथ रिलीज किया जाएगा। वर्ल्डवाइड रिलीज डेट 19 मार्च तय की गई है।
डिस्ट्रिब्यूशन की बात करें तो आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अधिकार Sri Venkateswara Film Distributors ने 120 करोड़ रुपये में खरीदे हैं, जबकि उत्तर भारत और नेपाल के राइट्स AA Films के पास गए हैं।
बॉक्स ऑफिस पर होगी मेगा भिड़ंत
19 मार्च को सिनेमाघरों में सिर्फ ‘टॉक्सिक’ ही नहीं, बल्कि Ranveer Singh की बहुचर्चित फिल्म Dhurandhar 2 भी रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों की सीधी टक्कर तय मानी जा रही है।
एक ओर यश को लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर देखने की एक्साइटमेंट है, तो दूसरी ओर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ी का क्रेज अभी भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। साफ है मार्च का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए जबरदस्त होने वाला है




