पंजाब के हितों को लेकर केंद्र से मुलाकात, सीएम मान ने किया वित्तीय बकाया का मुद्दा उठाया

पंजाब के हितों को लेकर केंद्र से मुलाकात, सीएम मान ने किया वित्तीय बकाया का मुद्दा उठाया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात कर राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में गेहूं खरीद व्यवस्था, किसानों के मुआवजे, लंबित राशि और ब्याज भार जैसे विषय प्रमुख रहे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य का करीब 9000 करोड़ रुपये का बकाया केंद्र के पास लंबित है, जिसे जल्द जारी करने की मांग की गई है। इसके साथ ही फसल नुकसान के आकलन के लिए केंद्र की टीम पंजाब भेजे जाने पर भी सहमति बन सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने पुराने गेहूं स्टॉक को तेजी से उठाने के लिए अतिरिक्त विशेष रेलगाड़ियों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है, जिससे भंडारण से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलेगी।