Punjab: सुखबीर बादल को फिर मिला अकाली दल का नेतृत्व, सज़ा के दौरान चली थी गोली।
सुखबीर सिंह बादल फिर बने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष, अमृतसर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण घटना में शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने एक बार फिर सुखबीर सिंह बादल को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है। अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब परिसर के तेजा सिंह समुद्री हॉल में आयोजित पार्टी की विशेष बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने अध्यक्ष पद के लिए सुखबीर…
