हरियाणा में निवेश की नई दौड़, ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ से पहले देशभर में रोड शो करेगा सैनी सरकार
हरियाणा सरकार ने प्रदेश को देश के बड़े औद्योगिक और निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने के लिए अपनी अगली रणनीति पर काम तेज कर दिया है। नई औद्योगिक नीतियां लागू करने के बाद अब सरकार का फोकस संभावित निवेशकों तक सीधे पहुंचने और बड़े औद्योगिक समूहों को हरियाणा में निवेश के लिए आकर्षित करने पर है। इसी कड़ी में अप्रैल 2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ से पहले देश के प्रमुख कारोबारी केंद्रों में रोड शो, निवेशक सम्मेलन और व्यक्तिगत बैठकों का सिलसिला शुरू किया जाएगा। सरकार की योजना केवल निवेशकों को नीतियों और प्रोत्साहनों…
