भाखड़ा बांध सुरक्षित, सिल्ट हटाने की जरूरत; मंत्री गोयल ने जल प्रबंधन पर रखी सरकार की तस्वीर
चंडीगढ़: पंजाब में लगातार गिरते भूजल स्तर को रोकने और किसानों की सिंचाई जरूरतों को नहरी पानी के जरिए पूरा करने के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने अहम उपलब्धि बताया है। सोमवार को पंजाब भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में गोयल ने कहा कि नहरी पानी को खेतों तक पहुंचाने के लिए किए गए काम का असर अब दिखाई देने लगा है। कई इलाकों में भूजल स्तर में सुधार दर्ज किया गया है और किसानों की भूमिगत जल पर निर्भरता भी कम हुई है। गोयल ने कहा कि कुछ…
