2027 की तैयारी में कांग्रेस का मेगा प्लान: पूरे पंजाब में निकलेगा ‘एकता अभियान’, 117 सीटों तक पहुंचेगा नेतृत्व
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां अभी से तेज होने लगी हैं। चुनाव में अभी समय है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच नई ऊर्जा भरने के लिए एक बड़े राज्यव्यापी अभियान की रूपरेखा तैयार की है। पार्टी नेतृत्व की योजना है कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करने वाली एक विशेष बस यात्रा निकाली जाए, जिसके माध्यम से वरिष्ठ नेताओं को एक मंच पर लाकर एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। पार्टी के भीतर…
