राज्यसभा में पंजाब की आवाज़ बनने का संकल्प, पंजाबी में शपथ लेकर तरुण चुघ ने विकास, सुरक्षा और युवाओं के मुद्दों को बनाया प्राथमिकता
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने मंगलवार को संसद भवन स्थित राज्यसभा में सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर अपने संसदीय सफर की औपचारिक शुरुआत की। शपथ ग्रहण के दौरान उन्होंने अपनी मातृभाषा पंजाबी को अपनाते हुए ईश्वर के नाम पर संविधान के प्रति निष्ठा, देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया। पंजाबी भाषा में शपथ लेने को उन्होंने अपनी सांस्कृतिक पहचान और पंजाब की समृद्ध विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया। शपथ ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तरुण चुघ ने कहा कि राज्यसभा में उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी पंजाब…
