Haryana का पहला एयरपोर्ट तैयार: 7,200 एकड़ में फैला शंखनुमा टर्मिनल, कल से उड़ानें शुरू, 1 लाख नौकरियों के साथ बनेगा IT और हॉस्पिटैलिटी हब।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन, हिसार से अयोध्या फ्लाइट को भी दिखाएंगे हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा के हिसार पहुंचेंगे, जहां वे राज्य के पहले एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री हिसार एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे और प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल की आधारशिला भी रखेंगे। इसके साथ ही हिसार और अयोध्या के बीच शुरू होने वाली पहली नियमित हवाई सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हरियाणा सरकार इस परियोजना को राज्य के बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास और…
