भगवंत मान सरकार का जनहित में बड़ा फैसला, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने के 1279 नई बसें खरीदने का ऐलान
पंजाब में सरकारी बस सेवाओं का होगा बड़ा विस्तार, 1,279 नई बसें होंगी शामिल पंजाब में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने सरकारी बस बेड़े में 1,279 नई बसें शामिल करने की योजना को मंजूरी दी है। इस विस्तार का उद्देश्य केवल बसों की संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित, सस्ती और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है। सरकार का कहना है कि नई बसों के शामिल होने से यात्रियों…
