पंजाब में चुनाव से पहले फ्री दाल-चीनी देगी AAP सरकार:नमक-तेल, हल्दी भी मिलेगी; CM ने मेरी रसोई स्कीम लॉन्च की; शराब महंगी नहीं होगी
पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कई महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान राज्य के लोगों के लिए नई योजना ‘मेरी रसोई स्कीम’ शुरू करने का ऐलान किया। इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को पौष्टिक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस योजना से पंजाब के करीब 40 लाख परिवारों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके तहत नीले कार्ड धारक परिवारों के लिए एक विशेष फूड किट तैयार की जाएगी, जिसमें रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी कई खाद्य सामग्री शामिल होगी। सरकार का कहना है कि इस…
