गुरुग्राम में HPSC परीक्षा के लिए कड़े इंतजाम, 56 केंद्रों पर होगी प्रारंभिक परीक्षा
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से आयोजित की जाने वाली हरियाणा सिविल सेवा (Executive Branch) और अन्य संबद्ध सेवाओं की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर गुरुग्राम जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और आयोग की ओर से कई स्तरों पर व्यवस्थाएं की गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, अभ्यर्थियों के प्रवेश, प्रश्न पत्रों की गोपनीयता और परीक्षा संचालन से जुड़े नियमों के पालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गुरुग्राम जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 56 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए…
