चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण लेट, अब अगस्त तक तैयार होगा प्रधानमंत्री मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की बहुप्रतीक्षित आधुनिकीकरण परियोजना तय समयसीमा से पीछे चल रही है। पहले इस वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन को अप्रैल के अंत तक तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब निर्माण कार्य के अगस्त तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परियोजना का अधिकांश काम पूरा हो चुका है, हालांकि कुछ महत्वपूर्ण निर्माण और तकनीकी कार्य अभी भी अंतिम चरण में हैं। ऐसे में यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस नए स्टेशन के लिए कुछ और समय इंतजार करना पड़ सकता है। करीब 462 करोड़ रुपये की लागत से…
