चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर जल्द मिलेगी बड़ी राहत, नई पार्किंग से 800 वाहनों तक की होगी व्यवस्था
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले लाखों यात्रियों के लिए जल्द ही एक बड़ी राहत मिलने वाली है। स्टेशन परिसर में लंबे समय से महसूस की जा रही पार्किंग की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक पार्किंग का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और यदि सभी कार्य निर्धारित समय के अनुसार पूरे होते हैं तो अगले लगभग डेढ़ महीने के भीतर यह नई पार्किंग यात्रियों के लिए खोल दी जाएगी। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में…
