सीएम सैनी ने शुरू किया स्टार्टअप अभियान, 3 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य
हरियाणा में युवाओं के नए कारोबारी विचारों को मंच देने और उन्हें व्यावसायिक उद्यम में बदलने की दिशा में राज्य सरकार ने प्रदेशव्यापी अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ‘स्टार्टअप हरियाणा सेवा संकल्प-विचार से विस्तार तक’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह की मौजूदगी में शुरू हुआ यह तीन महीने का अभियान प्रदेश के सभी 23 जिलों में चलेगा। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, नए उद्यमियों, स्टार्टअप संचालकों और जमीनी स्तर पर नए प्रयोग कर रहे लोगों को अपने विचार सामने रखने का अवसर मिलेगा। सरकार…
