वैष्णो देवी में दर्शन के बाद कांगड़ा का दौरा करेंगे सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों धार्मिक यात्रा पर हैं। मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर जम्मू पहुंचे, जहां से वह माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा रवाना हुए। कटरा पहुंचने के बाद उन्होंने रात्रि विश्राम किया और गुरुवार सुबह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माता वैष्णो देवी भवन पहुंचकर पूजा-अर्चना की। माता वैष्णो देवी के पवित्र दरबार में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विधि-विधान के साथ पूजा की और मां भगवती का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक आस्था से जुड़े इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद…
