Haryana: हिसार एयरपोर्ट पहुंचे सीएम नायब सैनी, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।
नए टर्मिनल भवन के शिलान्यास और उड़ान सेवाओं के शुभारंभ को लेकर प्रशासन अलर्ट Haryana के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को हिसार पहुंचकर नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्रीय हवाई सेवाओं की औपचारिक शुरुआत भी की जाएगी। इस कार्यक्रम को राज्य सरकार प्रदेश के बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रही है। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं हिसार पहुंचे और एयरपोर्ट परिसर का निरीक्षण…
