हुड्डा से सैलजा तक एक मंच पर, ब्लॉक सम्मेलनों के जरिए संगठन साधने में जुटी कांग्रेस

हरियाणा कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही गुटबाजी और आपसी राजनीतिक खींचतान के बीच पार्टी संगठन को नए सिरे से सक्रिय करने की कोशिश तेज हो गई है। कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे ब्लॉक स्तरीय सम्मेलनों में पार्टी के कई प्रमुख नेताओं की एक साथ मौजूदगी ने संगठन के भीतर नई राजनीतिक तस्वीर पेश की है। लंबे समय बाद ऐसा माहौल दिखाई दे रहा है, जिसमें अलग-अलग राजनीतिक धड़ों से जुड़े नेता अपने व्यक्तिगत समीकरणों से ऊपर उठकर संगठन के मंच पर दिखाई दे रहे हैं।…

यू.पी.आई. शुल्क को लेकर सुर्जेवाला का केंद्र पर निशाना, बोले- छोटे कारोबारियों पर क्यों बढ़ाया जा रहा बोझ

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सुर्जेवाला ने यू.पी.आई. के चुनिंदा व्यापारी लेनदेन पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को लेकर केंद्र सरकार से कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा कि जिस यू.पी.आई. व्यवस्था को देश में डिजिटल भुगतान को सरल, तेज और व्यापक बनाने के लिए बढ़ावा दिया गया, उसमें अब कुछ व्यापारी लेनदेन पर शुल्क लगाने का फैसला छोटे कारोबारियों की लागत को प्रभावित कर सकता है। 15 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाली नई व्यवस्था के तहत चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट यानी पी2एम यू.पी.आई. लेनदेन पर 2,000 रुपये से अधिक की राशि होने पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर…

हरियाणा कांग्रेस में संगठन विस्तार पर जोर, तीन महीने में जिलों को दिखाना होगा जमीनी काम

हरियाणा कांग्रेस ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ और जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में अभियान तेज कर दिया है। इसी सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर प्रदेश में चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की प्रगति और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। बैठक में जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संपर्क बढ़ाने और पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। संजय दत्त ने प्रदेश में अब तक किए गए जिला दौरों, विधानसभा क्षेत्रों में…

मंडियों में एमएसपी से नीचे धान-बाजरा बिकने का दावा, सुरजेवाला ने खरीद व्यवस्था पर उठाए सवाल

सुरजेवाला बोले- सरकारी घोषणाओं और मंडियों के भाव में बड़ा अंतर, धान की सरकारी खरीद 1 अक्टूबर के बजाय 15 सितंबर से शुरू कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाणा में खरीफ फसलों की खरीद व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) घोषित किए जाने के बावजूद मंडियों में किसानों को निर्धारित दर के अनुरूप भाव नहीं मिल रहा है। सुरजेवाला ने कहा कि सरकारी घोषणाओं और मंडियों में फसलों की वास्तविक बिक्री कीमत के बीच अंतर…

निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने खेला दांव, तीन नगर निगमों के मेयर उम्मीदवार समय से पहले घोषित

आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच कांग्रेस ने इस बार अपनी चुनावी रणनीति में बड़ा बदलाव करते हुए चुनाव कार्यक्रम के अंतिम चरण का इंतजार करने के बजाय पहले ही अपने मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पंचकूला, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला कांग्रेस की नई चुनावी रणनीति का हिस्सा है, जिसके जरिए पार्टी उम्मीदवारों को अधिक समय देना चाहती है ताकि वे जनता के बीच जाकर…