बालीचौकी में गरजे जयराम ठाकुर, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना; बोले- जनता चुनाव में देगी जवाब
मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में बुधवार को कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने सरकार की नीतियों, कामकाज और कथित वीआईपी संस्कृति को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से परेशान हो चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी। जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा सरकार से आम लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सत्ता…
