सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीर, 509 छात्रों को कैबिनेट मंत्री हरभजन ETO ने किया सम्मानित
पंजाब के जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 509 विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान स्कूल ऑफ एमिनेंस की 20 छात्राओं को भी उनकी उल्लेखनीय शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम…
