कैंसर के इलाज में आर्थिक बाधा नहीं बनेगी दीवार, पंजाब में 708 लंग कैंसर मरीजों को मिला कैशलेस उपचार
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को आर्थिक राहत देने की दिशा में मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत महत्वपूर्ण पहल का दावा किया है। विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के मौके पर राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सेहत योजना के अंतर्गत अब तक पंजाब के 708 लंग कैंसर मरीजों को कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इन मरीजों के इलाज से जुड़े कुल 3.43 करोड़ रुपये के दावे स्वीकृत किए गए हैं। सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक स्थिति कमजोर…
