CM भगवंत सिंह मान ने आदमपुर के स्कूल ऑफ एमिनेंस में विद्यार्थियों से की मुलाकात, शिक्षा को बताया गरीबी दूर करने का सबसे प्रभावी माध्यम
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आदमपुर स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का दौरा कर विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा को समाज में समान अवसर उपलब्ध कराने और गरीबी जैसी समस्याओं से बाहर निकलने का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल स्कूलों का निर्माण करना नहीं, बल्कि ऐसे आधुनिक शिक्षण संस्थान विकसित करना है, जहां विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा, आधुनिक संसाधन और अपने सपनों को साकार करने के लिए बेहतर वातावरण मिल सके। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से खुलकर बातचीत की और उन्हें जीवन में कड़ी मेहनत, अनुशासन, धैर्य और…
