महा शिवरात्रि के मौके पर अरविंद केजरीवाल और CM Mann ने श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका, पंजाब की शांति और खुशहाली के लिए की प्रार्थना

महाशिवरात्रि के पवित्र मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सम्मानित श्री रणकेशवर महादेव मंदिर में माथा टेका और ऐतिहासिक सिद्ध पीठ में पूजा की तथा पंजाब व देश की शांति, खुशहाली और निरंतर तरक्की के लिए आशीर्वाद मांगा. त्यौहार पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए ‘आप’ प्रमुख ने महाशिवरात्रि को भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा वाला त्योहार बताया और प्रार्थना की कि भगवान भोले नाथ की कृपा हमेशा हरेक नागरिक पर बनी रहे. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि पंजाब सरकार आने वाली पीढ़ियों के लिए…

कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े Congress नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

पंजाब के वित्त मंत्री Harpal Singh Cheema ने कहा कि राज्य सरकार के ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि गुरदासपुर जिले के कलानौर निवासी गुरकीरत सिंह को कथित तौर पर श्मशानघाट के अंदर नशा करते हुए पकड़ा गया। चीमा ने दावा किया कि आरोपी का सीधा संबंध कांग्रेस पार्टी से जुड़ता है और उसके कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ तस्वीरें भी सामने आई हैं। पिछली सरकारों पर साधा निशाना वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब की जनता जानती है कि जब राज्य में शिरोमणि अकाली दल–भाजपा गठबंधन या कांग्रेस की…

बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए Congress नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने कांग्रेसी नेता गुरकीरत सिंह उर्फ कालू के बटाला में कथित तौर पर हेरोइन के साथ पकड़े जाने और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘आप’ पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक Kuldeep Singh Dhaliwal ने कहा कि गुरकीरत कालू को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री Sukhjinder Singh Randhawa का करीबी माना जाता है। उन्होंने दावा किया कि दोनों नेताओं की तस्वीरें भी सामने आई हैं। कांग्रेस के दोहरे चरित्र का आरोप धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस के…

‘AAP’ ने देश भगत यूनिवर्सिटी के बाहर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, पीएम मोदी का फूंका पुतला

देश भगत यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर अमलोह से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी बड़िंग की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। \\\’आप\\\’ नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार और हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक गैरी बड़िंग ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खुद आने की बजाय हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इस…

Congress को अब पंजाबी ‘सांप-नेवला’ दिखने लगे? – प्रितपाल सिंह बलियावाल

पूर्व स्पीकर और कांग्रेस नेता Rana K. P. Singh द्वारा पंजाबियों को लेकर दिए गए बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता Pritpal Singh Baliawal ने इसे “घटिया और आपत्तिजनक” करार दिया। बलियावाल ने कहा कि पंजाबियों की तुलना सांप और नेवले से करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा कि “राणा जी पर भी लगता है संगत का असर हो गया है।” भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं द्वारा समय-समय पर दलितों, सिखों और…

पंजाब SC आयोग चेयरमैन का बाजवा पर तंज:जसवीर बोले- गरीबों को अपमानित करने वालों पर होगी कार्रवाई, बाबा निरंजन दास का आशीर्वाद लिया

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी आज (शनिवार) जालंधर के दौर पर हैं। जहां उन्होंने डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक होकर बाबा निरंजन दास जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा को जारी नोटिस पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि संविधान और कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। गढ़ी ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी यदि कोई भी नेता गरीबों के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने या उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश करेगा, तो आयोग एक मजबूत प्रतिद्वंदी की तरह उनके सामने खड़ा होगा।…

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना से मांगी 10 करोड़ फिरौती: गैंगस्टर ने थ्रेट कॉल किया, कहा- पैसे नहीं दिए, तो मार देंगे; मोहाली में FIR

पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना को गैंगस्टरों ने जान से मारने की धमकी दी है। उनसे 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई है। हिमांशी खुराना को आज थ्रेट कॉल आया, जिसके बाद उन्होंने मोहाली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। थ्रेट कॉल में गैंगस्टरों ने एक्ट्रेस को पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते जांच तेज कर दी है। हिमांशी खुराना पंजाब के कीरतपुर साहिब की रहने वाली मॉडल और एक्ट्रेस है। उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री की ऐश्वर्या राय के नाम…

गोरखपुर: CM योगी ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को कार्रवाई के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने प्रवास के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में आए लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए.यूपी के अलग-अलग जिले से आईं अधिकतर महिलाओं ने सीएम को समस्याओं से अवगत कराया. कई मामलों में सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई, जांच और गिरफ्तारी के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में आए लोगों को ये भी आश्वासन दिया कि वे विश्वास रखें उनकी हर सम्भव मदद की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता से जुड़े कार्यों में कोई…

CM नायब सैनी ने AAP विधायक के बंद कमरे वाली मीटिंग के आरोपों को बताया मनगढ़ंत

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी की MLA नरिंदर कौर भारज के इस दावे को खारिज कर दिया कि उन्हें उनके साथ बंद कमरे में मीटिंग के लिए बुलाया गया था और इस आरोप को \\\\\\\”मनगढ़ंत\\\\\\\” बताया. ऑपरेशन लोटस के मुझसे संपर्क किया गया था-सैनी आज राष्ट्रीय राजधानी में रिपोर्टरों से बात करते हुए कि सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए झूठी बातें बनाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने पहले दिल्ली में शासन के बारे में गुमराह करने वाले दावे किए…

पंजाब में ‘गैंगस्टरां ते वार’: 72 घंटों के ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ में 3260 गिरफ्तार, 135 भगोड़े भी धरे गए

पंजाब में अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ भगवंत सिंह मान सरकार का एक्शन लगातार तेज होता जा रहा है. सरकार सूबे को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए \\\\\\\’गैंगस्टरां ते वार\\\\\\\’ मुहिम चला रही है. भगवंत मान की अगुवाई में चल रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब पुलिस ने 72 घंटे का बड़ा ऑपरेशन \\\\\\\’प्रहार-2\\\\\\\’ चलाया. इस दौरान वांछित अपराधियों से संबंधित 8278 ठिकानों पर छापेमारी की. इस \\\\\\\’ऑपरेशन प्रहार-2\\\\\\\’ में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कार्रवाई की अगुवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से विभिन्न पुलिस जिलों का दौरा किया, जिसमें 12,000 कर्मचारियों वाली 2,000 से अधिक…

‘युद्ध नशे विरुद्ध’ बना पंजाब की पहचान: CM भगवंत सिंह मान के इरादों पर लगी मुहर, तस्करों पर निर्णायक प्रहार

पंजाब की धरती, जिसे कभी नशे की महामारी ने जकड़ लिया था, आज उसी धरती पर निर्णायक जवाब लिखा जा रहा है. 1 मार्च 2025 से शुरू हुआ ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान अब सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाब की अस्मिता की लड़ाई बन चुका है. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की स्पष्ट चेतावनी थी कि नशा बेचने वालों के लिए इस प्रदेश में कोई जगह नहीं बचेगी. और एक साल के भीतर हालात ने साबित कर दिया कि यह सिर्फ बयान नहीं, इरादा था. नशे के खिलाफ चल रहे ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान पर अब पंजाब के राज्यपाल गुलाब…

BJP पंजाब एससी विंग के वित्त सचिव अमरजीत सिंह कोकरी कलां ‘आप’ में शामिल

पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी (आप) को उस समय मजबूती मिली जब भाजपा एससी विंग के पूर्व प्रदेश वित्त सचिव Amarjit Singh Kokri Kalan औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में उनका स्वागत पंजाब के कैबिनेट मंत्री Harpal Singh Cheema ने ‘आप’ पंजाब अध्यक्ष Aman Arora और मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann की ओर से किया। मान सरकार की नीतियों से प्रभावित इस मौके पर हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि अमरजीत सिंह कोकरी कलां लंबे समय से निहाल सिंह वाला क्षेत्र में सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाते रहे हैं। उनका ‘आप’ में शामिल…

‘दलित विरोधी कांग्रेस’ के खिलाफ ‘AAP’ ने पंजाब भर में किए विरोध प्रदर्शन, प्रताप बाजवा ने मंत्री ईटीओ पर की थी जातिवादी टिप्पणी

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष Pratap Singh Bajwa द्वारा कैबिनेट मंत्री Harbhajan Singh ETO के खिलाफ की गई कथित जातिवादी और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में पूरे राज्य में व्यापक प्रदर्शन किए। पार्टी का कहना है कि यह टिप्पणी केवल एक मंत्री का नहीं, बल्कि पूरे दलित समुदाय, मेहनतकश मजदूरों और इज्जत से अपनी रोजी-रोटी कमाने वाले कलाकारों का अपमान है। पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन राज्यभर में हुए प्रदर्शनों में ‘आप’ के मंत्रियों, विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक…

विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही कांग्रेस, CM नायब सैनी ने साधा निशाना; मोदी सरकार की नीतियों को सराहा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल देश पर शासन किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महज 11 साल के शासन में देश की तस्वीर बदलने का काम किया है। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा रही। उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन से सीख लेनी चाहिए, ताकि पता लगे कि विपक्ष की क्या भूमिका होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राज में देश लगातार भ्रष्टाचार के दल-दल में फंसता चला गया। देश का विकास जिस गति से होना चाहिए था, वह नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने…

पंजाब सरकार IPL की तर्ज पर कराएगी क्रिकेट लीग:सीएम भगवंत मान ने दी मंजूरी, BCCI और पीसीए से किया जाएगा संपर्क

पंजाब में आईपीएल की तर्ज पर पंजाब किक्रेट लीग आयोजित करवाया जाएगा। इसके लिए पंजाब सरकार ने पूरी तैयारी कर ली। लीग करवाने की मंजूरी सीएम भगवंत मान की तरफ से दी गई। सीएम भगवंत मान ने इस संबंधी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर क्रिकेट लीग को मंजूरी देने की घोषणा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि पंजाब के युवाओं के हुनर को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हम विशेष प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत पंजाब में IPL की तर्ज पर ‘पंजाब क्रिकेट लीग’ को मंजूरी दी गई है, ताकि युवाओं को ज्यादा से ज्यादा…

पंजाब में नौकरियों की बौछार: मोहाली में निवेश का महाकुंभ, CM मान ने रचा इतिहास

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में 13 से 15 मार्च 2026 को होने वाले ‘प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन’ की तैयारियों का जायजा लेते हुए इसे निर्णायक कदम बताया, जो प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा. उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन 13 से 15 मार्च 2026 को मोहाली में होगा, जो प्रदेश में औद्योगिक प्रगति को बड़ा बढ़ावा देगा. पंजाब पहले ही वैश्विक स्तर पर निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थान के रूप में उभर चुका है.” उन्होंने कहा, “यह ऐतिहासिक सम्मेलन औद्योगिक…

पंजाब में बड़ी सियासी हलचल, भाजपा नेता पूर्व CM अमरिंदर सिंह और बेटे को ईडी का समन

पंजाब में बड़ा सियासी हलचल देखा जा रहा है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके बेटे रणिंदर सिंह को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) उल्लंघन के एक पुराने मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है. यह मामला 2016 का है. इसमें पिता-पुत्र पर विदेशी संपत्तियों के लाभार्थी होने का आरोप है. इसमें स्विस बैंक में खाते होने की बात शामिल है. ईडी ने अमरिंदर सिंह को 12 फरवरी को जालंधर कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है, जबकि रणिंदर सिंह को 13 फरवरी को बुलाया गया है. हालांकि, 83…

CM भगवंत सिंह मान एक महीने में दूसरी बार जालंधर पहुंचे, लोक मिलनी के दौरान मौके पर ही किया शिकायतों का निपटारा

Punjab News: आम लोगों से सीधा संपर्क बनाए रखने संबंधी अपनी गतिविधियों को जारी रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज जालंधर में अपने निवास स्थान पर ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम आयोजित कर यहां के नागरिकों से मुलाकात की और उनकी शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया। इस पहल को एक ही प्लेटफॉर्म पर लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एकमात्र ऐसा राज्य है जहां राज्य का मुखिया व्यक्तिगत रूप से लोगों से मिलकर उनके मुद्दों का मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित करता है। लोक मिलनी…

हरदीप सिंह पुरी एपस्टीन से कई बार BJP नेता के तौर पर मिले थे, किसी आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल (डेलिगेशन) के सदस्य के रूप में नहीं। — अनुराग ढांडा

आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने जेफरी एपस्टीन से प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात करने का जो दावा किया था, वह पूरी तरह झूठा है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने प्रेस वार्ता में कहा कि हरदीप सिंह पुरी एपस्टीन से किसी डेलिगेशन के साथ नहीं, बल्कि भाजपा के वरिष्ठ नेता के तौर पर कई बार व्यक्तिगत रूप से मिले थे। “हर बार बुलावे पर पहुंचे” ढांडा ने आरोप लगाया कि जब भी एपस्टीन की ओर से बुलावा आता था, पुरी मिलने पहुंच जाते थे। दोनों…

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ ‘AAP’ का पंजाब भर में जोरदार प्रदर्शन, केंद्र पर देश के हितों को बेचने का लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी (आप) ने भारत और अमेरिका के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को भारतीय किसानों और व्यापारियों के लिए ‘घातक’ करार देते हुए वीरवार को पंजाब के विभिन्न जिलों में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ ‘भारत बंद’ का पूर्ण समर्थन किया और सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया। तख्तियां लेकर की नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समझौते के विरोध में लिखे नारे वाली तख्तियां हाथों में लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिका के दबाव…