मनरेगा कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी पंजाब सरकार: तरुनप्रीत सिंह सौंद
खन्ना में यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक, लंबित मामलों के समयबद्ध निपटारे का भरोसा; जरूरत पड़ने पर वित्त विभाग के साथ भी होगी चर्चा पंजाब सरकार ने मनरेगा कर्मचारियों की जायज मांगों और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में मनरेगा कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने के लिए संबंधित विभागों से बातचीत की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि बैठक में…
