CM मान का बड़ा फैसला: महिला कर्मियों की तैनाती अब घर से 40 किमी के दायरे में
पंजाब सरकार ने महिला कर्मचारियों की कार्य परिस्थितियों को बेहतर बनाने और उनके पारिवारिक जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने घोषणा की है कि राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत ग्रुप-सी और ग्रुप-डी वर्ग की महिला कर्मचारियों को परखकाल (प्रोबेशन पीरियड) पूरा होने के बाद उनके निवास स्थान के नजदीक तैनाती देने की व्यवस्था की जाएगी। नई नीति के तहत पात्र महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग उनके घर से अधिकतम 40 किलोमीटर की दूरी के भीतर सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। यह घोषणा मंगलवार को मोहाली स्थित विकास भवन में…
