पंजाब में सत्ता वापसी का दावा, बघेल बोले- AAP से जनता का मोहभंग, कांग्रेस बूथ स्तर पर तैयार
लुधियाना। पंजाब कांग्रेस ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को तेज करते हुए राज्य में सत्ता परिवर्तन का दावा किया है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी और एआईसीसी महासचिव भूपेश बघेल ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां कांग्रेस के पक्ष में बन रही हैं और अगली सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है। लुधियाना ग्रामीण में आयोजित ‘हर बूथ, कांग्रेस मजबूत’ कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बघेल ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि सरकार अपने वादों और शासन के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। भूपेश…
