पंजाब कांग्रेस ने चुनावी मोड किया ऑन, भूपेश बघेल की अहम बैठक आज; संगठन से लेकर रणनीति तक हर मुद्दे पर होगी चर्चा
पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए कांग्रेस ने एक बार फिर संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी ला दी है। पिछले कुछ सप्ताह से प्रदेश नेतृत्व और संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर पार्टी के भीतर चली खींचतान के बाद अब कांग्रेस हाईकमान चुनावी तैयारियों को पटरी पर लाने की कोशिश में जुट गया है। इसी कड़ी में पंजाब मामलों के प्रभारी भूपेश बघेल ने मंगलवार शाम प्रदेश चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि यह बैठक केवल औपचारिक नहीं होगी, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति, संगठन की मजबूती, चुनावी अभियान और…
