‘काम के आधार पर जनता के बीच जाएंगे’, आप ने बिजली, रोजगार और स्वास्थ्य योजनाओं को बताया बड़ी उपलब्धि
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी राजनीतिक तैयारियों के बीच भगवंत मान सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखने का अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी और महासचिव बलतेज पन्नू ने मंगलवार को दावा किया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य सरकार ने कई ऐसे फैसले लिए हैं, जिनसे आम लोगों के जीवन में सीधा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार सरकार पर आरोप लगाने की कोशिश करता रहा, लेकिन वह कोई ठोस मुद्दा जनता के सामने नहीं रख पाया। बलतेज पन्नू ने कहा…
