पंजाब में चुनावी जमीन मजबूत करने उतरेगी कांग्रेस, पायलट और परगट सिंह करेंगे जिलों का दौरा
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की नब्ज टटोलने की तैयारी, 16 से 20 अक्टूबर तक प्रस्तावित अभियान में जनता के मुद्दों और कार्यकर्ताओं से मिलेगा फीडबैक; राहुल गांधी के संभावित दौरे से पहले बनेगी रणनीति पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अब संगठन को सक्रिय करने और जमीनी स्तर पर अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर राजनीतिक माहौल, संगठन की सक्रियता और जनता से जुड़े प्रमुख मुद्दों का आकलन…
