Punjab Government का Flood Victims के लिए बड़ा Announcement, 15 October से मिलेंगे Compensation के Cheques, Diwali से पहले किसानों के चेहरों पर लौटेगी मुस्कान

पंजाब में हाल ही में आई भयंकर बाढ़ से किसानों और आम लोगों को भारी नुक़सान हुआ। कई गांव पानी में डूब गए, फसलें तबाह हो गईं, घरों को नुक़सान पहुंचा और खेतों में रेत भर गई। ऐसे मुश्किल हालात में अब पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावितों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन यह ऐलान किया कि 15 अक्टूबर से किसानों और अन्य बाढ़ प्रभावितों को मुआवज़े के चेक दिए जाएंगे, ताकि दिवाली से पहले उनके घरों में खुशियां लौट सकें। मुख्यमंत्री ने कहा, “दिवाली 20…

Punjab Police ने शुरू की gangster और organized crimes के लिए special helpline: 1800-330-1100

पंजाब में अब लोग गैंगस्टर और संगठित अपराधों से जुड़ी जानकारी सीधे पुलिस को बता सकते हैं। इसके लिए पंजाब पुलिस ने आज एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-330-1100 शुरू किया है। इस हेल्पलाइन का उद्देश्य है कि नागरिक रंगदारी, धमकी, जबरी वसूली और अन्य संगठित अपराधों की शिकायतें बिना किसी डर या झिझक के पुलिस तक पहुँचा सकें। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने हेल्पलाइन लॉन्च के दौरान खुद कॉल कर इसका ट्रायल किया। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि हेल्पलाइन पर दी जाने वाली सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहेगी और कॉल करने वाले की पहचान सुरक्षित रखी जाएगी। कैसे…

Punjab का खाद्य क्षेत्र: AI और AgriTech से बदली तस्वीर, विश्व खाद्य मेला 2025 में केंद्र बना पंजाब

विश्व खाद्य मेला 2025 में पंजाब सरकार ने अपनी एआई-पावर्ड कृषि और खाद्य प्रसंस्करण तकनीक से वैश्विक मंच पर अलग पहचान बनाई। पंजाब का नवाचार-आधारित पंडाल इस पूरे आयोजन का आकर्षण रहा, जहाँ राज्य ने अपनी कृषि सफलता और भविष्य की संभावनाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पंजाब, जो अब तक पारंपरिक कृषि मॉडल के लिए जाना जाता था, अब आधुनिक खेती और स्मार्ट एग्रीटेक के जरिए पूरे देश के लिए रोल मॉडल बन रहा है। इस बार के विश्व खाद्य मेले में पंजाब ने दिखाया कि कैसे एआई, डिजिटल डेटा और तकनीकी हस्तक्षेप किसानों को सीधी मदद देकर उनकी आय…

‘Rangla Punjab’ की ओर बड़ा कदम: गांवों में ₹125 Crore Investment से बनेंगे Modern Panchayat Houses और Common Service Centers

पंजाब सरकार ने गांवों के विकास की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार अब राज्य के गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने जा रही है। इसके लिए ₹125 करोड़ का बजट रखा गया है। इस राशि से 500 नए पंचायत घर और कॉमन सर्विस सेंटर (आम सेवा केंद्र) बनाए जाएंगे। सरकार का यह कदम सिर्फ नए भवन बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह गांवों को सशक्त, आत्मनिर्भर और डिजिटल रूप से मजबूत बनाने का प्रयास है। यह पहल पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘रंगला पंजाब’ का हिस्सा है, जिसका मकसद है…

Punjabमें खाली हुई Rajya Sabha Seat पर By-Election का ऐलान: Nominations 6 October से, Voting 24 October को

पंजाब में राज्यसभा की एक खाली हुई सीट के लिए उपचुनाव 24 अक्टूबर 2025 को होंगे। इस संबंध में चुनाव आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह सीट AAP के पूर्व राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के लुधियाना से विधायक चुने जाने के बाद खाली हुई थी। अरोड़ा ने विधायक चुने जाने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। कई कयास लगाए जा रहे थे कि इस सीट से AAP के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। लेकिन केजरीवाल ने साफ कहा है कि वह राज्यसभा नहीं जाएंगे। AAP के प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि इस सीट…

Punjab Cabinet की अहम बैठक: 24 September को बड़े फैसलों की संभावना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 24 सितंबर को पंजाब कैबिनेट की एक अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास, चंडीगढ़ में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता खुद सीएम मान करेंगे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह बैठक विधानसभा सत्र से पहले बेहद महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है। बैठक में क्या हो सकता है एजेंडा हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और निर्णय लिए जा सकते हैं। खासकर राज्य में हाल ही में आई बाढ़ की चुनौतियों को देखते हुए…

Punjab में शुरू ‘Mukhyamantri Health Insurance Scheme’, हर परिवार को मिलेगा ₹10 lakh का free health Insurance

पंजाब की मान सरकार लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। 23 सितंबर 2025 से पूरे राज्य में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के तहत हर परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि उनकी सरकार का मकसद सिर्फ बुनियादी सुविधाएँ देना ही नहीं, बल्कि हर नागरिक की सेहत की जिम्मेदारी भी उठाना है। उन्होंने कहा कि अब किसी को महंगे इलाज के लिए अपनी जमीन, गहने या संपत्ति बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही कर्ज…

Punjab में बाढ़ का कहर: 7 Lakh लोग बेघर, ‘Mission Chardikala’ से Government देगी नई उम्मीद

कल्पना कीजिए कि एक रात में आपका घर, आपकी मेहनत और आपके सपने सबकुछ पानी में बह जाएं। यही दर्दनाक हालात आज पंजाब के लाखों लोग झेल रहे हैं। इस बार की बाढ़ ने पंजाब में तबाही मचाकर रख दी है। पंजाब के करीब 2,300 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। 20 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 7 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है। लाखों लोग अपने घर-बार छोड़कर राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं। यह बाढ़ पिछले चार दशकों (40 साल) में पंजाब की…

Punjab की सड़कों पर दुर्घटनाओं पर Brake – SSF और ‘Farishte’ Scheme ने बचाई 37,000 से ज्यादा जिंदगियां, Road Mishaps में 78% की गिरावट

पंजाब की सड़कों पर कभी ऐसा माहौल था कि हर रोज़ अख़बार की सुर्खियों में किसी न किसी सड़क हादसे की दर्दनाक खबर ज़रूर होती थी। हर दिन औसतन 15 से 16 लोग अपनी जान गंवा देते थे। ये मौतें सिर्फ आंकड़े नहीं थीं, बल्कि किसी परिवार का टूटता सपना, किसी मां की सूनी गोद और किसी बच्चे के सिर से पिता का साया उठ जाने की सच्चाई थीं। इस दर्द को समझते हुए, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सड़क सुरक्षा के लिए ऐसा कदम उठाया जिसने पूरे राज्य की तस्वीर बदल दी। मान सरकार ने 2024 में दो…

आपकी पाई-पाई का पूरा हिसाब! ‘Mission Chardikala’ के साथ Mann Government ने रखी Transparency की नई नींव

पंजाब इस समय भयंकर बाढ़ की मार झेल रहा है। फसलों से लेकर घरों तक, हर जगह नुकसान हुआ है और लोगों की ज़िंदगी प्रभावित हुई है। ऐसे मुश्किल समय में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार ने एक नया अभियान शुरू किया है – ‘मिशन चढ़दीकला’। यह मिशन सिर्फ राहत देने तक सीमित नहीं है, बल्कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के पुनर्वास, पुनर्निर्माण और विकास को तेजी से आगे बढ़ाने का प्रयास है। इसका मकसद राज्य के लोगों और विदेश में बसे पंजाबी समुदाय (NRI) को एकजुट करना है ताकि वे अपने योगदान से पंजाब को फिर से…

Ludhiana का बड़ा खुलासा: Instagram Influencer Kartik Baggan की हत्या में तीन गिरफ्तार, पांच Accused अब भी फरार

24 अगस्त 2024 की रात को लुधियाना के सुंदर नगर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब जाने-माने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर कार्तिक बग्गन को एक्टिवा पर अपने दोस्त के साथ लौटते समय घेरकर गोलियों से भून दिया गया। इस वारदात ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। पुलिस की 22 दिन की कड़ी मेहनत के बाद अब इस हत्याकांड का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांच अन्य आरोपी अभी फरार हैं। क्या हुआ था उस रात कार्तिक बग्गन अपने दोस्त के साथ एक्टिवा पर कहीं जा रहा…

Abroad में पढ़ाई का सपना होगा पूरा — Punjab Government देगी Fees, Visa, Airfare और ₹13.17 Lakh Annual Allowance

पंजाब सरकार अब राज्य के अनुसूचित जाति (SC) के विद्यार्थियों और भूमिहीन खेत मज़दूरों के बच्चों का विदेश में पढ़ाई का सपना पूरा करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार ने एक नई विदेशी छात्रवृत्ति योजना शुरू की है, जिसके तहत योग्य विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस से लेकर वीज़ा, हवाई टिकट, रहने का खर्च और मेडिकल इंश्योरेंस तक सब कुछ सरकार देगी। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के बच्चों को विदेश में पढ़ाई के लिए अपनी ज़मीन…

Mann Government की ‘Watan Wapsi’ पहल सफल, Annual Passport Applications में 30% से ज्यादा कमी

कभी पंजाब के युवाओं के लिए विदेश जाना ही जिंदगी का सबसे बड़ा सपना हुआ करता था। गांव-गांव में हर किसी की जुबान पर कनाडा, अमेरिका, या ऑस्ट्रेलिया जाने की बातें होती थीं। पासपोर्ट दफ्तरों के बाहर लंबी लाइनें, वीज़ा कंसल्टेंट्स के दफ्तरों में भीड़ — ये नज़ारे आम थे। लेकिन अब तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है। भगवंत मान सरकार की ‘वतन वापसी‘ पहल ने इस सोच को बदलने की शुरुआत कर दी है। अब पंजाब के युवा सिर्फ विदेश जाने के सपने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अपने ही राज्य में करियर और बिज़नेस बनाने की दिशा में सोचने…

2000 Youth को मिलेगा रोजगार: Happy Forgings Limited करेगी 1000 CroreInvest, Punjab Government का बड़ा कदम

पंजाब में रोजगार के नए अवसर खुलने जा रहे हैं। राज्य सरकार की कोशिशों का नतीजा है कि हैपी फोर्जिंग्स लिमिटेड (HFL) नाम की कंपनी ने पंजाब के लुधियाना जिले में 1000 करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया है। इस निवेश से 2000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा, जिनमें से 300 से अधिक इंजीनियर होंगे। यह कदम पंजाब सरकार की नई औद्योगिक नीति और कारोबार को आसान बनाने (Ease of Doing Business) की सोच को और मजबूत करेगा। कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राष्ट्रीय संयोजक…

PCS Officers’ Association ने Chief Minister Relief Fund के लिए 12 लाख रुपये का Contribution दिया

पंजाब में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ ने कई जिलों में तबाही मचाई है। कई गांव पानी में डूब गए, किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं और लोगों के घरों को भारी नुकसान हुआ। इस मुश्किल घड़ी में राहत और मदद के लिए कई संस्थाएं और संगठन आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब सिविल सेवा (पीसीएस) ऑफिसर एसोसिएशन ने सोमवार को मुख्यमंत्री राहत कोष (CM Relief Fund) में ₹12 लाख का योगदान दिया। यह राशि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को चेक के रूप में सौंपी गई। इस मौके पर पीसीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष सकतार सिंह…

Mann Government का बड़ा कदम: Flood-Affected लोगों के लिए शुरू हुआ Fast और Transparent Girdawari Campaign, 45 दिनों में मिलेगा Compensation

पंजाब में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से खेतों, घरों और पशुओं को भारी नुकसान पहुंचा है। लोगों की मदद के लिए पंजाब सरकार ने आज से पूरे राज्य में स्पेशल गिरदावरी (Special Girdawari) अभियान की शुरुआत की है। इसका मकसद बाढ़ से प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द और सही मुआवज़ा देना है। राज्य के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी (Transparent) और टाइम-बाउंड (Time-bound) तरीके से पूरी की जाएगी ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार मुआवज़ा पाने से वंचित न रह जाए। उन्होंने साफ कहा कि यह मुआवज़ा…

Punjab में Power Revolution: 13 Cities में PSPCL का बड़ा Project, Power Infrastructure में होगा बड़ा Upgrade

पंजाब में बिजली की व्यवस्था को सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL) ने एक बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट मंत्री (पावर) संजीव अरोड़ा ने आज पूरे पंजाब में बिजली लाइनों और ढांचे का मेकओवर करने का ऐलान किया। मंत्री अरोड़ा ने बताया कि लोगों की सबसे बड़ी शिकायतों में से एक बिजली के पोलों पर तारों का जाल, नीचे लटकते बिजली के तार और बार-बार बिजली कटौती रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट इन सभी समस्याओं का समाधान करेगा और लोगों की सुरक्षा, बिजली सप्लाई की क्वालिटी और शहरों की सुंदरता को बेहतर…

Punjab में 2300 Villages में Massive Cleanliness की शुरुआत, Flood Relief से लेकर Reconstruction तक का सफर शुरू

पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ ने कई गांवों और शहरों में तबाही मचाई थी। जब पानी का स्तर बढ़ रहा था, तब मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी सरकार ने बिना देर किए तुरंत राहत कार्य शुरू किए। अब जैसे-जैसे पानी उतर रहा है, सरकार ने राहत के साथ-साथ सफाई और पुनर्निर्माण का बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। आज, 14 सितंबर 2025, से पूरे पंजाब में सफाई महाअभियान की शुरुआत हो गई है। यह अभियान 23 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान 2300 से ज्यादा गांवों और शहरी वार्डों में एक साथ सफाई और बहाली का काम किया जाएगा।…

BJP-Congress’ की झूठ की जुगलबंदी का पर्दाफाश, Punjab Government ने SDRF का पूरा Account जनता के सामने रखा

पंजाब में राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) को लेकर चल रहे विवाद में मान सरकार ने केंद्र और विपक्षी दलों पर सीधा हमला बोला है। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर SDRF फंड का पूरा डेटा जारी किया और बताया कि 2022 से अब तक पंजाब को सिर्फ़ 1,582 करोड़ रुपये ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों जनता को गुमराह करने के लिए झूठ फैला रहे हैं और पंजाब के हक़ का पैसा रोकने की साज़िश कर रहे हैं। क्या है विवाद? पंजाब में जब भी बाढ़, भारी बारिश,…

Punjab में बाढ़ की मार, Centre की Relief Package पर सियासी संग्राम – PM Modi की टिप्पणी से भड़की नाराज़गी, AAP Govt ने कहा- पंजाबियों का अपमान

पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। लगातार बारिश और नदियों में बढ़ते पानी के कारण कई ज़िले पानी में डूब गए हैं। लाखों लोग बेघर हो चुके हैं, किसानों की महीनों की मेहनत से तैयार हुई फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं और छोटे-बड़े उद्योगों पर भी इसका गहरा असर पड़ा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य को अब तक 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इस कठिन समय में पंजाब के लोग उम्मीद कर रहे थे कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी तकलीफ को समझेंगे और एक बड़ा राहत पैकेज…