पंजाब में बदलाव का दावा, सैनी ने AAP पर साधा निशाना; बोले- BJP की सरकार बनी तो नशा और भ्रष्टाचार पर होगा प्रहार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। अमृतसर के रामपुरा में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में सत्ता हासिल करने से पहले आम आदमी पार्टी ने जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद उनमें से कई वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। सैनी ने दावा किया कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता भाजपा को सरकार बनाने का अवसर देती है तो राज्य में नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करने के साथ…
