2027 की चुनावी बिसात बिछाने में जुटी कांग्रेस, पंजाब में नौ दिन तक संगठन की नब्ज टटोलेंगे भूपेश बघेल; राहुल गांधी के अभियान की भी होगी तैयारी
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी कुछ समय दूर हो, लेकिन कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को तेज करना शुरू कर दिया है। पार्टी हाईकमान अब केवल बड़े नेताओं की बैठकों तक सीमित रहने के बजाय संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की रणनीति पर काम कर रहा है। इसी कड़ी में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल 30 जुलाई से 8 अगस्त तक राज्य के व्यापक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख जिलों में जाकर पार्टी पदाधिकारियों, पूर्व उम्मीदवारों, जिला और ब्लॉक स्तर के नेताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। कांग्रेस नेतृत्व का…
