नवांशहर में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे हरियाणा CM सैनी, भाजपा नेताओं की रहेगी मौजूदगी

नवांशहर में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे हरियाणा CM सैनी, भाजपा नेताओं की रहेगी मौजूदगी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक बार फिर पंजाब दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे 1 मई को आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नवांशहर जिले के पोजेवाल (बलाचौर) स्थित धाम में पहुंचेंगे।

यह आयोजन श्री सतगुरु ब्रह्मसागर भूरीवाले गुरगद्दी परंपरा से जुड़े संत ब्रह्मा नंद जी की बरसी के अवसर पर किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

स्थानीय भाजपा नेताओं के अनुसार, कार्यक्रम में दोपहर करीब 12 बजे सैनी के पहुंचने का कार्यक्रम है। उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे, जिससे यह आयोजन राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।

यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब पंजाब में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं, और विभिन्न दल अपने-अपने स्तर पर सक्रियता बढ़ा रहे हैं।