भास्कर न्यूज | अमृतसर भाजपा और शिअद का गठबंधन खत्म होना दोनों ही दलों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। कमोबेश, अलग होने के बाद पहले विधानसभा चुनाव फिर लोकसभा में इसका हश्र दोनों ने ही देख लिया है। वैसे तो राष्ट्रीय पार्टी होने के चलते भाजपा का वह नुकसान नहीं हुआ जो क्षेत्रीय होने के चलते शिअद को हुआ है। खैर, आगे नगर निगम चुनाव आ रहे हैं और शहरी इलाकों में पार्टी की स्थिति ठीक नहीं है, क्योंकि पार्टी का कुनबा पहले ही बिखरा हुआ है और वोट बैंक लगातार खिसकता जा रहा है। चूंकि गठबंधन में शिअद पहले 85 में से 35 सीटों पर चुनाव लड़ता था और अब सभी पर लड़ना होगा। भास्कर न्यूज | अमृतसर भाजपा और शिअद का गठबंधन खत्म होना दोनों ही दलों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। कमोबेश, अलग होने के बाद पहले विधानसभा चुनाव फिर लोकसभा में इसका हश्र दोनों ने ही देख लिया है। वैसे तो राष्ट्रीय पार्टी होने के चलते भाजपा का वह नुकसान नहीं हुआ जो क्षेत्रीय होने के चलते शिअद को हुआ है। खैर, आगे नगर निगम चुनाव आ रहे हैं और शहरी इलाकों में पार्टी की स्थिति ठीक नहीं है, क्योंकि पार्टी का कुनबा पहले ही बिखरा हुआ है और वोट बैंक लगातार खिसकता जा रहा है। चूंकि गठबंधन में शिअद पहले 85 में से 35 सीटों पर चुनाव लड़ता था और अब सभी पर लड़ना होगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब भाजपा प्रभारी रूपाणी आज लुधियाना में:उप-चुनाव को लेकर BJP करेगी मंथन; संभावित प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जाएगी दिल्ली
पंजाब भाजपा प्रभारी रूपाणी आज लुधियाना में:उप-चुनाव को लेकर BJP करेगी मंथन; संभावित प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जाएगी दिल्ली पंजाब के लुधियाना में आज भाजपा प्रदेश प्रभारी और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी पहुंच रहे है। रूपाणी आज जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। हलका पश्चमी में होने वाले उप-चुनाव में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी आज भाजपा हाईकमान मंथन करेगी। इन नामों की रिपोर्ट दिल्ली हाईकमान को भेजी जाएगी जहां से उम्मीदवार का नाम घोषित होगा। संगठन फर्स्ट फार्मूले से होगा उम्मीदवार का चयन भाजपा में उम्मीदवार का चुनाव संगठन फर्स्ट फार्मूले को तहत किया जाएगा। भाजपा संगठन के ही किसी कार्यकर्ता को चुनाव मैदान में उतारेगी। इसका कारण यह है कि पिछले लोकसभा के चुनाव में पार्टी ने कांग्रेस छोड़ कर आए उम्मीदवार को टिकट दिया था जिस कारण पार्टी में अंदरखाते काफी गुटबाजी और कलह हो गया था। जिस उम्मीदवार को टिकट दी थी वह भी हार गया था। कई जमीनी वर्कर भी हाईकमान से नाराज हो गए थे। बेशक खुलकर पार्टी वर्करों ने उस समय विरोध नहीं किया था लेकिन कुछ इलाकों के संगठन वर्कर चुप्पी साध कर बैठ गए थे।

फगवाड़ा में भाजपा सरपंच की सास की मौत:घर पर मिला शव, बेटा बोला- 35 तोला सोना और ढाई लाख की हुई लूट
फगवाड़ा में भाजपा सरपंच की सास की मौत:घर पर मिला शव, बेटा बोला- 35 तोला सोना और ढाई लाख की हुई लूट कपूरथला के फगवाड़ा में एक सरपंच की सास की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। गांव हरदासपुर में 65 वर्षीय राम प्यारी का शव उनके घर से बरामद हुआ। मृतका के बेटे और सरपंच पति ने लूट के बाद हत्या का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रुपिंदर कौर भट्टी और डीएसपी भारतभूषण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना सतनामपुरा में मृतका की छोटी बहू मनदीप कौर के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी के अनुसार, मृतका के शरीर पर कोई चोट या जख्म का निशान नहीं मिला है। मृतका भाजपा से जुड़ी सरपंच बलविंदर कौर की सास थीं। वह अपने छोटे बेटे के घर पर बहू के साथ रहती थीं। उनका देवर विदेश में रहता है। बहू के मायके जाने के कारण वह घर में अकेली थीं। घर की पहली मंजिल पर पीजी के विद्यार्थी रहते हैं। लुटेरों ने तोड़े अलमारियों के ताले सरपंच पति बिंदर कुमार का आरोप है कि लुटेरों ने घर में घुसकर अलमारियां और लॉकर तोड़े। उन्होंने बताया कि लुटेरे 35 तोले सोना, 5000 यूरो डॉलर और ढाई लाख रुपए की नकदी ले गए। घटना का पता तब चला जब विदेश में रहने वाले बेटे के फोन पर मृतका ने जवाब नहीं दिया। एसपी के अनुसार मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी मौत की वजह एसपी रुपिंदर कौर भट्टी व डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही राज से पर्दा उठेगा। डीएसपी ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि से मामला कुछ पेचीदा दिखाई पड़ रहा है। थाना सतनामपुरा में मृतका की छोटी बहू मनदीप कौर के बयान पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

फिरोजपुर में विवाहिता के साथ रेप:पति के दोस्त ने दिया घटना को अंजाम, घटना के वक्त मायके में अकेली थी पीड़िता
फिरोजपुर में विवाहिता के साथ रेप:पति के दोस्त ने दिया घटना को अंजाम, घटना के वक्त मायके में अकेली थी पीड़िता पंजाब के फिरोजपुर में एक विवाहिता के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसके पति के दोस्त ने ही रेप किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सहित 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। मायके आई थी पीड़िता पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया है कि वह 13 जून की दोपहर अपने ससुराल से फिरोजपुर शहर स्थित अपने मायके पैसे लेने के लिए आई थी। जब वह अपने मायके पहुंची तो पता चला कि उसकी मां कहीं गई हुई है। जबकि उसकी भाभी पड़ोसी के यहां गई हुई है। इसी बीच आरोपी प्रताप सिंह निवासी गुरूहरसहाय बाइक पर अपने दो दोस्तों के साथ आ गया। पति के दोस्त ने किया रेप आरोपी उनके पति का दोस्त है, जो पीड़िता के पति के साथ उनके मायके में पहले भी आ चुका है। घर में महिला को अकेली देख आरोपी ने रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय उसके दोनों दोस्त बाहर दरवाजे पर खड़े रहे। मामले की जांच में जुटी पुलिस फिरोजपुर सिटी थाने की एएसआई राजवंत कौर ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी प्रताप सिंह और उसके दो अज्ञात साथियों के विरूद्ध रेप और आईपीसी की दूसरी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।