पंजाब पर भाजपा का फोकस तेज, राष्ट्रीय टीम में तीन बड़े चेहरों को मिली अहम जगह
भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के ऐलान के साथ ही पंजाब को लेकर पार्टी की रणनीतिक प्राथमिकताएं भी काफी हद तक सामने आ गई हैं। राष्ट्रीय स्तर पर गठित नई टीम में पंजाब से जुड़े तीन नेताओं को महत्वपूर्ण स्थान मिलना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में अपने संगठन और राजनीतिक आधार को मजबूत करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण चुग को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी मिलना, पूर्व पंजाब वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाना और आम…
