खनौरी बॉर्डर पर फिर किसानों का डेरा, दिल्ली कूच से पहले रोका गया 51 सदस्यीय जत्था; केंद्र से वार्ता पर अड़े प्रदर्शनकारी
भारत-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध और अन्य कृषि संबंधी मांगों को लेकर दिल्ली की ओर पैदल मार्च कर रहे किसानों का 51 सदस्यीय जत्था हरियाणा-पंजाब सीमा पर खनौरी बॉर्डर पहुंचने के बाद आगे नहीं बढ़ सका। हरियाणा प्रशासन ने बॉर्डर को पूरी तरह बंद कर दिया है और किसानों को पैदल भी राज्य की सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद किसानों ने बॉर्डर से पीछे सड़क पर ही अपना डेरा जमा लिया और रात वहीं बिताई। किसानों ने सड़क पर बिस्तर लगाकर रात गुजारी। उनका कहना है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली पहुंचकर केंद्र…
