टाटा ग्रुप में चेयरमैन पद पर खींचतान, टाटा ट्रस्ट्स की आपत्ति के बाद कई कंपनियों के शेयर फिसले
टाटा ग्रुप के भीतर चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल को लेकर उठे मतभेद अब शेयर बाजार में भी नजर आने लगे हैं। टाटा संस के बोर्ड की ओर से चंद्रशेखरन को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने के फैसले पर टाटा ट्रस्ट्स ने आपत्ति जताई है। इसके बाद शुक्रवार को टाटा ग्रुप से जुड़ी कई सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में दबाव देखने को मिला। कारोबारी सत्र के दौरान टाटा केमिकल्स में सबसे ज्यादा कमजोरी दर्ज की गई। इसके शेयर करीब 8 फीसदी तक नीचे चले गए। वहीं टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टाटा मोटर्स, टाटा एलेक्सी…
